EnglishSpanishChineseHindiVietnameseKoreanJapaneseTagalog

Paralysis Resource Center

[+] Text[-] Text             print

ब्रैकियल प्लेक्सस क्षत / Brachial Plexus Injury

ब्रैकियल प्लेक्सस क्षति मेरूदण्ड से कंधे, बांह और हाथ तक स्नायु के एक संजाल में अत्यधिक खिंचाव, फटने या अन्य तरह की क्षति है। इसके लक्षणों में शिथिलता या लकवाग्रस्त बांह, बांह, हाथ, या कलाई में मांसपेशियों पर नियंत्रण खत्म होना या बांह या हाथ में संवेदनशीलता खत्म होना। इस तरह की क्षति अकसर वाहन दुर्घटना, खेल में चोट लगने, गोली लगने या सर्जरी के बाद होती है; अनेक ब्रैकियल प्लेक्सस क्षति प्रसव के समय शिशु को तब होती है जब प्रसव के दौरान शिशु का कंधा टकराता है और ब्रैकियल प्लेक्सस स्नायु खिंच या टूट जाती है।

कुछ ब्रैकियल प्लेक्सस क्षति बिना किसी इलाजे के भी ठीक हो जाती है। अनेक शिशुओं में 3 से 4 महीने की उम्र में सुधार आता है या वे ठीक हो जाते हैं। ब्रैकियल प्लेक्सस क्षतियों के इलाज में ऑक्यूपेशनल या फिजिकल थेरापी, और कुछ मामलों में आपरेशन शामिल है। ब्रैकियल प्लेक्सस क्षति का स्थल और प्रकार प्रोग्नोसिस या चिकित्सीय पूर्वानुमान को निर्धारित करता है। विदारण (चीरा) और फटने की क्षति में तब तक बहाली की कोई उम्मीद नहीं होती जब तक समय पर आपरेशन से उन्हें जोड़ नहीं दिया जाए। न्यूरोमा (क्षत होने) और न्यूरोप्रैक्सिया (खिंचाव) की क्षतियों में ठीक होने की उम्मीद ज्यादा होती है। न्यूरोप्रैक्सिया क्षतियों वाले ज्यादातर रोगी स्वत: ठीक हो जाते हैं और और उनकी 90-100 प्रतिशत क्रियाएं बहाल हो जाती हैं।

ब्रैकियल प्लेक्सस क्षतियों वाले लोगों में सबसे ज्यादा चिंता का विषय दर्द को काबू में करने का है जो जबरदस्त हो सकता है और उसपर अनेक दर्दनाशक दवाएं प्रभावी नहीं हो पातीं।

यूनाइटेड ब्रैकियल प्लेक्सस नेटवर्क के अनुसार इस तरह की प्रसव क्षतियों की रिपोर्ट सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में करने की जरूरत नहीं होती है; इसलिए अनेक मामलों का निदान गलत किया जाता है या उन्हें एर्ब्स पाल्सी बताया जाता है।

स्रोत: यूनाइटेड ब्रैकियल प्लेक्सस नेटवर्क, ब्रैकियल प्लेक्सस पाल्सी फाउंडेशन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलोजिकल डिसआर्डर्स एंड स्ट्रोक

Brachial Plexus Palsy FoundationIs a non-profit organization designed to provide funds for the research and education of brachial plexus in infants and children. The foundation offers a list of clinics and specialists.

NINDS Brachial Plexus Information PagesOffers a multitude of fact sheets on brachial plexus.

United Brachial Plexus Network Provides information, support and leadership for families and those concerned with brachial plexus injuries worldwide. Features an online registry, publications and informational materials to increase awareness of the disorder and to educate medical and legal professionals. United Brachial Plexus Network, 1610 Kent Street, Kent, OH 44240; toll-free 1-866-877-7004

Library Books and VideosFind resources within the PRC library catalog.

Quality of Life Grants DatabaseFind resources within the PRC Quality of Life Grants Database. Search by Zip Code, State or an Entire Category.

ASK OUR EXPERTS
  • Send an email
  • Set up a phone call
  • Call Us
  • Newly Paralyzed
Order Now! Paralysis Resource Guide

Free: पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक जानकारी उपकरण और जो उन की देखभाल के लिए. अंग्रेजी और स्पेनिश में. अनुरोध आपकी प्रतिलिपि. ऑनलाइन संस्करण पढ़ें.

Find Resources in Your Area

Check out programs in your area on our one-of-a kind online searchable Quality of Life program database. You can search by location or topic. GO

 

The information provided in the Paralysis Resource Center was supported by Grant/Cooperative Agreement Number 1U59DD000338 from the Centers for Disease Control and Prevention (CDC). The contents are solely the responsibility of the authors and do not necessarily represent the official views of CDC.