EnglishSpanishChineseHindiVietnameseKoreanJapaneseTagalog

Paralysis Resource Center

[+] Text[-] Text             print

ग़ीयान-बारे संलक्षण (गिलैन-बारे सिंड्रोम) / Guillain-Barré Syndrome

गिलैन बारे (गीयान-बारे) संलक्षण ऐसी विकृति है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली परिधीय तंत्रिका तंत्र के कुछ हिस्सों पर हमला करती है। इस विकृति के लक्षणों में कम या ज्यादा कमजोरी या पैरों में झुनझुनी शामिल है. यह कमजोरी प्राय: हाथों और शरीर के ऊपरी हिस्सों में फैलती जाती है।

इन लक्षणों की तीव्रता बढ़ती जाती है और बढ़ते-बढ़ते स्थिति यह आ जाती है कि व्यक्ति अपनी पेशियों का बिलकुल भी उपयोग नहीं कर पाता और उसे एक तरह से पूरी तरह फालिज मार जाता है। और चिकित्सकीय दृष्टि से उसकी हालत गंभीर हो जाती है। मरीज को सांस लेने में सहूलियत देने के लिए उसे संवातक पर रखा जाता है।

बहरहाल, अधिकतर लोग गंभीर से गंभीर गिलैन- बारे संलक्षण से उबर जाते हैं, हालांकि कुछ लोगों में थोड़ी-बहुत अशक्तता बनी रह जाती है।

गिलैन-बारे संलक्षण विरलों में ही दिखाई देते हैं। आमतौर पर ये संलक्षण मरीज में श्वसन या जठरांत्रीय विषाणु संक्रमण के लक्षण दिखने के कुछ दिनों या हफ्तों बाद प्रकट होते हैं। कभी-कभार शल्यक्रिया या टीका लगाने से भी इसके लक्षण उभर जाते हैं। यह विकृति कुछ घंटों या कुछ दिनों में विकसित हो जाती है या इसके विकसित होने में तीन-चार हफ्ते भी लग सकते हैं। कुछ लोग गिलैन-बारे संलक्षण के शिकार क्यों होते हैं जबकि दूसरे नहीं होते, इसका कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। वैज्ञानिकों को इतना अवश्य पता है कि शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली कभी-कभी शरीर पर ही हमला करने लगती है।

ग्लेन-बारे संलक्षण का कोई ज्ञात उपचार नहीं है। लेकिन उपचार से ज्यदातर मरीजों की बीमारी की गंभीरता कम की जा सकती है और उनका स्वास्थ्यलाभ तेज किया जा सकता है। इसकी वजह से पैदा होने वाली जटिलताओं का उपचार कई तरह से किया जाता है। फिलहाल प्लैज्मा फेरेसिस और इन्यूनोग्लोबुलिन की बड़ी खुराकें दी जाती हैं।

वैज्ञानिक प्ररिक्षा प्रणाली की कार्यविधि समझने और यह जानने के प्रयास कर रहे हैं कि वे कोशिकाएं कौन-सी हैं जो तंत्रिका तंत्र पर हमला करती हैं।

स्रोत: नेशनल इंस्टीट्यूट आफ न्यूरोलाजिकल डिस्आर्डर्स ऐंड स्ट्रोक।

Guillain-Barre Syndrome Foundation InternationalOffers information and interactive bulletin boards, research funding and a worldwide chapter organization.

MedlinePlusMedlinePlus provides a large directory on Guillain-Barre Syndrome .

MedlinePlusMedlinePlus provides a directory on Syringomyelia.

MedlinePlusMedlinePlus: Pressure Sores

National Institute of Neurological Disorders and StrokeThe National Institute of Neurological Disorders and Stroke (NINDS) offers a GBS information page.

National Institute of Neurological Disorders and StrokeThe National Institute of Neurological Disorders and Stroke (NINDS) offers fact sheets on Spina Bifida.

National Institute of Neurological Disorders and StrokeNINDS offers fact sheets on all medical issues related to paralysis, including spasticity.

National Institute of Neurological Disorders and StrokeProvides research overviews for all diseases and conditions related to paralysis.

National Institute of Neurological Disorders and StrokeThe National Institute of Neurological Disorders and Stroke (NINDS) offers information pages on Syringomyelia and Tethered cord.

Library Books and VideosFind resources within the PRC library catalog.

Quality of Life Grants DatabaseFind resources within the PRC Quality of Life Grants Database. Search by Zip Code, State or an Entire Category.

ASK OUR EXPERTS
  • Send an email
  • Set up a phone call
  • Call Us
  • Newly Paralyzed
Order Now! Paralysis Resource Guide

Free: पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक जानकारी उपकरण और जो उन की देखभाल के लिए. अंग्रेजी और स्पेनिश में. अनुरोध आपकी प्रतिलिपि. ऑनलाइन संस्करण पढ़ें.

Find Resources in Your Area

Check out programs in your area on our one-of-a kind online searchable Quality of Life program database. You can search by location or topic. GO

 

The information provided in the Paralysis Resource Center was supported by Grant/Cooperative Agreement Number 1U59DD000338 from the Centers for Disease Control and Prevention (CDC). The contents are solely the responsibility of the authors and do not necessarily represent the official views of CDC.