EnglishSpanishChineseHindiVietnameseKoreanJapaneseTagalog

Paralysis Resource Center

[+] Text[-] Text             print

संक्षिप्त परिचय/पुनर्वास को कैसे चुनें / Overview/How to Pick a Rehab

Locomotor Training

एक बार जब आपका या आपके प्रियजन का पक्षाघात या बीमारी का बहुत शुरुआती या तीव्र चरण गुजर जाता है तो आप सही पुनर्वास विन्यास का चुनाव कैसे करेंगे? जहां निकटतम सुविधा सर्वाधिक सुविधाजनक हो सकती है और बहुत संभव है कि वह परिवार एवं मित्रों के पास सहायता के लिहाज से बहुत से लाभ प्रदान करे वहीं हो सकता है कि जटिल चोट या बीमारी में आवश्यक सेवा का स्तर न मुहैया कराये।विचार करने के लिए कुछ प्रश्न : क्या केंद्र के पास विशेष निदान या दशा का अनुभव है? प्राय: कोई केंद्र जितने अधिक रोगियों का उपचार करता है उसके कर्मचारियों के अनुभव का स्तर उतना ही उन्नत होता है। क्या वह जगह मान्यताप्राप्त है - अर्थात क्या वह आपकी विशिष्ट जरूरतों की देखभाल के पेशेवर मानदंडों को पूरा करती है?

सामान्यत: मान्यताप्राप्त विशेषज्ञता वाला केंद्र सामान्य पुनर्वास कार्यक्रम के लिए पसंद करने योग्य होता है। उदाहरण के लिए, रीढ़रज्जु चोट के लिए रिहैबिलिटेशन एक्रिडेशन कमीशन (सीएआरएफ) द्वारा मान्यता इस बात का संकेत देती है कि केंद्र देखभाल का न्यूनतम स्तर रखता है। कार्यक्रम उस समय सीएआरएफ मान्यता पाने की कोशिश करता है जब उन्हें लगता है कि उनके कार्यक्रम विशिष्ट हैं।

सीएआरएफ बीमारी या चोट के चलते अपंग हुए लोगों के लिए परिणाम प्रेरित, मूल्य आधारित सेवाओं को बढ़ावा देता है। सीएआरएफ मान्यता निजी तौर पर एवं सार्वजनिक तौर पर दोनों ही ढंग से वित्तपोषित पुनर्वास देखभाल के लिए जरूरी होती है।

अच्छे पुनर्वास का एक दूसरा पहलू कार्यरत पेशवर कर्मचारियों की संख्या एवं गुणवत्ता है।

पेशों के मध्य आप पुनर्वास टीम की तलाश करने की आशा कर सकते हैं :

फिजिएटट्रिस्ट

फिजिएटट्रिस्ट वह डॉक्टर होता है जो कि भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास में विशेषज्ञता रखता है। फिजिएटट्रिस्ट दुखते कंधों से लेकर रीढ़रज्जु की चोटों तक समस्याओं की एक वृहत श्रृंखला का उपचार करते हैं। वे तीव्र एवं चिरकालिक दर्द और मसकुलोस्केलेटल विकार का उपचार करते हैं। वे पीठ दर्द से परेशान व्यक्ति, दुखते टखने से परेशान एथलीट या कारपल टनल सिंड्रोम वाले टाइपिस्ट को देख सकते हैं।

फिजिएटट्रिस्ट रीढ़रज्जु चोटों, कैंसर, आघात या अन्य न्यूरोलॉजिकल गड़बडि़यों, मस्तिष्क की चोटों, अंगभंग और मल्टीपल सेरोसिस वाले रोगियों के लिए दीर्घकालिक पुनर्वास प्रक्रिया को समन्वित करते हैं।

फिजिएटट्रिस्ट को ग्रेज्युट मेडिकल शिक्षा का चार वर्ष और पोस्टडॉक्टरल रेजीडेंसी प्रशिक्षण के चार वर्ष अवश्य ही पूरे करने होते हैं। रेजीडेंसी में मूलभूत क्लिनिकल कौशलों को विकसित करने में बिताया गया एक वर्ष और विशेषज्ञता के पूरे स्कोप में प्रशिक्षण का तीन वर्ष शामिल होता है।

पुनर्वास नर्स

पुनर्वास एवं रेस्टोरिव सिद्धांतों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त नर्सें समस्याओं का समाधान करने और जटिल चिकित्सकीय मसलों का प्रबंध करने के लिए शेष पुनर्वास टीम के साथ मिलजुल कर काम करती हैं। पुनर्वास नर्सें मूत्राशय, पेट, पोषण, दर्द, त्वचा की अखंडता, श्वसन, स्व देखभाल, मेडिकल रेजिमेन्स और सम्बंधित मुद्दों के समन्वय में विशेषज्ञ होती है। वे रोगी एवं परिवार को शिक्षा मुहैया कराती हैं, अधिकतम आजादी के लिए लक्ष्य निर्धारित करती हैं और अधिकतम कल्याण बनाये रखने के लिए देखरेख की योजनाएं स्थापित करती हैं।

पुनर्वास नर्सें अपंग बनाने वाली चोट या चिरकालिक बीमारी के शुरू होने के शीघ्र बाद लोगों एवं उनके परिवारों के साथ काम करना शुरू कर देती हैं और वे घर, कार्य या स्कूल को वापस लौटने के बाद सहायता मुहैया कराना जारी रखती हैं। पुनर्वास नर्सों के एसोसिएशन के अनुसार ''रिहैबिलिटेशन नर्सिंग'' देखभाल का दर्शन है न कि वर्क सेटिंग या उपचार का चरण। पुनर्वास नर्सें रोगी की चिकित्सकीय, वोकेशनल, शैक्षणिक, पर्यावरणीय और आत्मिक जरूरतों को पूरा करने के प्रति संपूर्णतावादी पहुंच रखती हैं।

अक्यूपेशनल थेरेपी

अक्यूपेशनल थेरेपिस्ट (ओटी) लोगों को दिन-दिन की उन गतिविधियों को सीखने या फिर से सीखने सहायता करता है जिसकी कि उन्हें अधिकतम स्वतंत्रता हासिल करने में जरूरत पड़ती है। ओटी नहाने, कपड़ा पहनने, खाना तैयार करने, घर की सफाई, कलाओं एवं हस्तशिल्प या बागवानी में लगे रहने में सहायता करने के लिए उपचार कार्यक्रम मुहैया कराता है। वे जा चुके प्रकार्य को रिप्लेस करने के लिए सिफारिशें करते हैं और एडाप्टिव उपकरण के प्रयोग में प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

इसके अलावा ओटी'ज घर एवं कम के माहौल का मूल्यांकन करते हैं और अनुकूलनों के लिए सिफारिशें करते हैं। अक्यूपेशनल थेरेपिस्ट लोगों की देखभाल करने के सुरक्षित एवं प्रभावी तरीकों में परिवार के लोगों एवं देखभालकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं। अक्यूपेशनल थेरेपिस्ट न केवल बुनियादी शारीरिक कौशलों को बहाल करने में सहायता करते हैं बल्कि अस्पताल के बाहर समुदाय के साथ संपर्क को सुविधाजनक बनाते हैं।

भौतिक चिकित्सा

भौतिक थेरेपिस्ट (पीटी) उन अपंगताओं का उपचार करते हैं जो कि मोटर एवं संवेदी क्षतियों से उत्पन्न होती है। उनका उद्देश्य शक्ति एवं सहनशीलता बढ़ाने, समन्वय बेहतर बनाने, स्पास्टिसिटी को कम करने, पक्षाघात वाले अंगों में मांसपेशी को बनाये रखने, दबाव के घावों से त्वचा की रक्षा करने और मूत्राशय एवं पेट प्रकार्य के ऊपर ज्यादा नियंत्रण प्राप्त करने में लोगों की सहायता करना है।

पीटी'स इसके अलावा अपंग लोगों को व्हीलचेयर्स, केन्स या ब्रेसेस की तरह की असिस्टिव डिवाइसेस को उपयोग में लाने की प्रविधियां सिखाती हैं। ''हैंड्स-ऑन'' व्यायाम और उपचारों के अतिरिक्त भौतिक थेरेपिस्ट लोगों को अपनी देखभाल करना भी सिखाते हैं। पीटी'स जोड़ों के साथ भी काम कर सकते हैं और गति की उनकी रेंज को सुनिश्चित करते हैं। भौतिक थेरेपिस्ट इसके अलावा अल्ट्रासाउंड (जो कि गर्मी उत्पन्न करने के लिए उच्च आवृत्ति की तरंगों का प्रयोग करता है), हॉट पैक्स और बर्फ जैसे तरीकों का भी प्रयोग करता है।

पुनर्वास इकाई में जिन थेरेपिस्टों को आपको तलाशना चाहिए उनमें आते हैं :

मनोरंजन थेरेपिस्ट लोगों की इस बात में सहायता करते हैं जिससे वे अपने समुदाय में उपलब्ध मनोरंजन के विकल्पों की वृहत श्रृंखला की खोज कर सकें।

वोकेशनल थेरेपिस्ट लोगों की अपने काम के कौशलों का आकलन करने और उपकरण, प्रशिक्षण और रिप्लेसमेंट प्राप्त करने में राज्य वोकेशनल रिहैब या अन्य एजेंसियों के साथ काम करने में सहायता करते हैं।

बहुत सी पुनर्वास सुविधाओं के पास लोगों को बेहतरीन व्हीलचेयर, कुशन और पोजीशनिंग गियर सिलेक्ट करने में सहायता करने के लिए सीटिंग एवं पोजीशनिंग विशेषज्ञ होते हैं।

बीमारी या सदमे के बाद जिन लोगों के जीवन में अक्सर नाटकीय बदलाव आते हैं उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए अधिकतर केंद्रों के पास पुनर्वास मनोचिकित्सक होते हैं।

यौनिक प्रकार्य, परिवार नियोजन आदि को बेहतर ढंग से समझने में रोगियों को सहायता प्रदान करने के लिए अधिकतर पुनर्वास कार्यक्रमों का यौन एवं परिवार परामर्श अभिन्न हिस्सा होता है।

स्रोत :अमेरिकन अक्यूपेशनल थेरेपी एसोसिएशन, अमेरिकन फिजिकल थेरेपी एसोसिएशन, अमेरिकन अकैडमी आफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, रिहैबिलिटेशन एक्रिडिटेशन कमीशन, एसोसिएशन आफ रिहैबिलिटेशन नर्सेस

American Physical Therapy Association (APTA)Main membership organization for the PT profession, furthering the prevention, diagnosis and treatment of movement dysfunctions.

American Therapeutic Recreation Association (ATRA)ATRA is the largest, national membership organization representing the interests and need of recreational therapists. Recreational therapists are health care providers using recreational therapy interventions for improved functioning of individuals with illness or disabling conditions.

American Speech-Language-Hearing AssociationASHA is the professional association for audiologists, speech-language pathologists, as well as speech, language and hearing scientists.

The American Congress of RehabilitationServes people with disabling conditions by promoting rehabilitation research and the transfer of technology.

Association of Rehabilitation NursesPromotes and accredits rehab nurses and promotes the philosophy of care of the nursing professional.

American Occupational Therapy Association (AOTA)Advances the field of occupational therapy through standard-setting, advocacy, education, and research.

The Centre for Ambulatory Rehabilitation Research and Education (CARRE)Based in Alberta, Canada, CARRE is a research translational facility that examines various treatments for walking after spinal cord injury.

National Rehabilitation Association (NRA)Not long after Congress passed the National Rehabilitation Act of 1920, the National Rehabilitation Association (NRA) began its commitment to persons with disabilities. As the oldest and strongest advocate for the rights of persons with disabilities, NRA's mission is to provide advocacy, awareness and career advancement for professionals in the fields of rehabilitation. Their members include rehab counselors, physical, speech and occupational therapists, job trainers, consultants, independent living instructors and other professionals involved in the advocacy of programs and services for people with disabilities.

Library Books and VideosFind resources within the PRC library catalog.

Quality of Life Grants DatabaseFind resources within the PRC Quality of Life Grants Database. Search by Zip Code, State or an Entire Category.

ASK OUR EXPERTS
  • Send an email
  • Set up a phone call
  • Call Us
  • Newly Paralyzed
Order Now! Paralysis Resource Guide

Free: पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक जानकारी उपकरण और जो उन की देखभाल के लिए. अंग्रेजी और स्पेनिश में. अनुरोध आपकी प्रतिलिपि. ऑनलाइन संस्करण पढ़ें.

Find Resources in Your Area

Check out programs in your area on our one-of-a kind online searchable Quality of Life program database. You can search by location or topic. GO

 

The information provided in the Paralysis Resource Center was supported by Grant/Cooperative Agreement Number 1U59DD000338 from the Centers for Disease Control and Prevention (CDC). The contents are solely the responsibility of the authors and do not necessarily represent the official views of CDC.