EnglishSpanishChineseHindiVietnameseKoreanJapaneseTagalog

Paralysis Resource Center

[+] Text[-] Text             print

कार और ड्राइविंग / Cars and Driving

बहुत-से ऐसे लोग कार चला सकते हैं जो लकवाग्रस्त हैं, यहां तक कि वे भी जिनके हाथ और बांहें बहुत ही सीमित काम करती हैं। आज बाज़ार में बहतु-से ड्राइविंग उपकरण और वाहन रूपांतरण उपलब्ध हैं।

अपने मूल भूत ड्राइविंग सेट अप, विशिष्ट रूपांतरण और वाहन चालन उपकरण तय करने के लिए योग्य-चालक प्रशिक्षक से पूर्ण मूल्यांकन कराना लकवा के साथ वाहन चालन सीखने की प्रक्रिया का पहला क़दम है। मूल्यांकन में आंखों की दृष्टि की जांच, पेशियों की ताक़त का जायजा, लोच और गति का परास; समायोजन और प्रतिक्रिया में लगने वाला समय; आंकना और फैसला लेना और दत्तकी उपकरणों के साथ वाहन चालन शामिल होता है।

योग्य मूल्यांकनकर्ता के लिए किसी स्थानीय पुनर्वास केंद्र या असोसिएशन ऑफ़ ड्राइवर रिहैबिलिटेशन स्पेशिअलिस्ट्स (एडीईडी- नीचे देखें) से संपक्र करें जो देशभर के प्रमाणिक विशेषज्ञों की सूची रखता है।

 

जहां तक ड्राइवर लाइसेंस का सवाल है सड़क पर मूल्यांकन के लिए राज्य वैध प्रशिक्षु परमिट या ड्राइवर्स लाइसेंस मांगते हैं। आपको परमिट या लाइसेंस के लिए आवेदन करने से इसलिए नहीं रोका जा सकता कि आप विकलांग हैं लेकिन दत्तकी उपकरणों के इस्तेमाल के आधार पर आपको सीमित लाइसेंस मिल सकता है।

मूल्यांकन में खरा उतरने के बाद बारी आती है आपकी क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप वाहनों के चुनाव के बारे में सोचने की। रूपांतरण के लिए वाहन के चुनाव में मूल्यांकन कर्ता और योग्य वाहन रूपांतरण वितरण के तालमेल की ज़रूरत होती है। निम्न सवाल वाहन के चुनाव और यह जानने में मददगार हो सकते हैं कि आपके पास जो कार है आप उसे अपनी ज़रूरत के मुताबिक रूपांतरित कर सकते हैं या नहीं।

क्या आवश्यक दत्तकी उपकरणों के लिए वैन की ज़रूरत है या किसी यात्री कार से काम चल जायेगा (आप ह्वील चेयर पर बैठ कर कार चलायेंगे या आप कार की सीट पर जा सकते हैं)? अगर आप कार में जा और उसे चला सकते हैं तो आपके लिए काफ़ी गुंजाइश हैं।

जो उपकरण लगाये जाने हैं, क्या उनके लिए वाहन में पर्याप्त जगह है?

रूपांतरण के बाद क्या वाहन में दूसरे यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह होगी?

क्या आपके घर और काम की जगह पर वाहन खड़ा करने और ह्वील चेयर या वाकर चढ़ाने-उतारने के लिए पर्याप्त जगह है?

अगर कोई तीसरा पक्ष वाहन, दत्तकी उपकरणों या रूपांतरण का लागत ख़र्च उठा रहा है तो पता कीजिए कि वह जिन चीज़ों का ख़र्च उठा रहा है उसकी कोई सीमा या प्रतिबंध है। ख़रीददारी करने से पहले फंडिंग एजेंसी से लिखित विवरण मांगिए कि वह किन-किन चीज़ों की लागत उठा रही है। किसी वाहन के रूपांतरण की लागत में काफ़ी अंतर होता है। दत्तकी उपकरण लगे नये वाहन की क़ीमत 20,000 डालर से 80,000 डालर तक हो सकती है। इसलिए वित्तीय मदद के लिए सार्वजनिक और निजी संभावनाओं का पता लगाना लाभदायक होता है।

ऐसे कार्यक्रम भी हैं जो विकलांगता के कारण और उसकी प्रकृति के आधार पर वाहन रूपांतरण पर आने वाली लागत का आंशिक या पूरा भुगतान करते हैं। अपने राज्य के व्यावसायिक पुनर्वास विभाग या व्यावसायिक पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाली किसी दूसरी एजेंसी से संपर्क करें और अगर उपयुक्त समझें तो डिपार्टमेंट आफ़ वेटरन्स अफ़ेयर से संपर्क करें। निम्न पर भी विचार करें:

  • मुनाफ़ा न कमाने वाले, विकलांग व्यक्तितयों के हितों की वकालत करने वाले बहतु-से संगठनों के पास दत्तकी उपकरणों के भुगतान के लिए अनुदान कार्यक्रम होते हैं।
  • अगर आपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा करा रखा है या आपको मज़दूर हर्ज़ाना मिलता है तो आपको दत्तकी उपकरणों और वाहन रूपांतरण के ख़र्च का भुगतान मिल सकता है। अपने बीमा कैरियर से पूछताछ करें।
  • बहुत-से निर्माता रूपांतरित वाहनों के लिए छूट या प्रतिपूर्ति की योजना चलाने हैं।
  • कुछ राज्य दत्तकी उपकरणों पर देय विक्रय क्रय माफ़ कर देते हैं बशर्ते कि आपके पास उनके इस्तेमाल के लिए डॉक्टर का लिखा नुस्ख़ा हो।

आप अपना संघीय आय कर भरते समय बचत के पात्र हो सकते हैं। किसी योग्य आयकर सलाहकार से पता करें कि क्या आपके दत्तकी उपकरण आपको चिकित्सकीय कटौती दिलाने में मददगार होंगे।

अपने वाहन के रूपांतरण के लिए योग्य वितरक तलाशें। सवाल करें। विश्वसनीयता और हवाले जांचें। क्या वे मूल्यांकनकर्ता के साथ काम करते हैं ? क्या आपके वाहन ख़रीदने से पहले वे उसे देखेंगे? क्या उन्हें किसी चिकित्सक या वाहन चालक मूल्यांकन विशेषज्ञ के नुस्ख़े की आवश्यकता है? क्या वे उपकरण के उपयोग का प्रशिक्षण देते हैं? क्या वे मरम्मत करते? लागत क्या आती हैं? काम करने में कितना वक़्त लगेगा? वारंटी क्या है?

श्रोतः यूएस डिपाटर्मेंट आफ़ ट्रांसपोर्टेशन, असोसिएशन फ़ार ड्राइवर रिहैबिलिटेशन स्पेशिएलिस्ट्स

Accessible Vans of America (AVA)AVA rents and sells full-size and lowered floor minivans.

The Association for Driver Rehabilitation Specialists (ADED)Certifies driver trainers who are experts in adaptive driving and vehicles.

Digi DriveAdapted vans for those with limited upper extremity function.

dSi-ScottThis California based company manufactures a mechanical/hydraulic car system. Every joystick is custom made and vans are modified to fit each driver.

Disabled DealerDisabled Dealer's mission is to bring people with disabilities and the elderly complete access to new and pre-owned adaptive equipment, services, resources, and events throughout the nation. They present their services and products through both a print magazine and a web site.

National Mobility Equipment Dealers Association (NMEDA)A trade group of companies that sell adaptive driving equipment.

National Highway and Transportation Safety AdministrationOffers advice on driver training, vehicle selection and modification.

Wheelchair Getaways: Wheelchair and Scooter Accessible Van RentalWheelchair Getaways® is dedicated to providing the very highest standards of quality and service in accessible van rentals. Our goal is 100% customer satisfaction. Rental facilities are located nationwide. Click on the link and select a state from the web page listing or call (800) 642-2042.

Wheelers Accessible Van RentalsWheelers offers wheelchair and scooter accessible transportation by the day, week, month and longer. Rental facilities are located in more than fifteen states nationwide. Telephone 1-800-456-1371.

Library Books and VideosFind resources within the PRC library catalog.

Quality of Life Grants DatabaseFind resources within the PRC Quality of Life Grants Database. Search by Zip Code, State or an Entire Category.

ASK OUR EXPERTS
  • Send an email
  • Set up a phone call
  • Call Us
  • Newly Paralyzed
Order Now! Paralysis Resource Guide

Free: पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक जानकारी उपकरण और जो उन की देखभाल के लिए. अंग्रेजी और स्पेनिश में. अनुरोध आपकी प्रतिलिपि. ऑनलाइन संस्करण पढ़ें.

Find Resources in Your Area

Check out programs in your area on our one-of-a kind online searchable Quality of Life program database. You can search by location or topic. GO

 

The information provided in the Paralysis Resource Center was supported by Grant/Cooperative Agreement Number 1U59DD000338 from the Centers for Disease Control and Prevention (CDC). The contents are solely the responsibility of the authors and do not necessarily represent the official views of CDC.