EnglishSpanishChineseHindiVietnameseKoreanJapaneseTagalog

Paralysis Resource Center

[+] Text[-] Text             print

बीमा और मेडिकेयर / Insurance and Medicare

अगर आप या आपके दांपत्य संगी में से किसी ने भी कम से कम 10 साल किसी ऐसे रोज़गार में काम किया है जो मेडिकेयर बीमा व्याप्ति के दायरे में आता है और अगर आपकी उम्र 65 साल है और आप संयुक्त राज्य अमरीका के नागरिक या स्थायी निवासी हैं तो आम तौर पर आप मेडिकेयर के पात्र हैं। अगर आप की उम्र अपेक्षाकृत कम है और आप विकलांग हैं या गुर्दों की स्थायी ख़राबी के शिकार हैं जिसके लिए आपको डायलिसिस की या गुर्दों के प्रत्यारोपण की ज़रूरत है तो भी आप बीमा व्याप्ति के पात्र हो सकते हैं।

अगर आप सोशल सिक्यूरिटी या रेल-रोड रिटायरमेंट बोर्ड से 24 महीने से सेवा नेतृत्ति के लाभ पा रहे हैं मेडिकेयर की बीमा व्याप्ति के आधीन किसी सरकारी नौकरी पर है तो 65 साल की उम्र प्रीमियमों का भुगतान किये बिना ही भाग अ के लाभ पा सकते हैं।

अगर आपकी उम्र 65 से कम है तो आप प्रीमियमों का भुगतान किये बिना ही भाग अ (अस्पताल बीमा) व्याप्ति पा सकते हैं बशर्ते कि आप 24 महीने तक सामाजिक सुरक्षा या रेल रोड रिटायरमेंट बोर्ड से विकलांग लाभ पा चुके हों। अधिकतर लोगों को 65 साल की उम्र होने पर में अपने- आप भाग-अ की बीमा व्याप्ति मिल जाती है।

भाग-ब (चिकित्सा बीमा) व्याप्ति वैकल्पिक होती है। यह डाक्टरों, सेवाओं, वहिंरग मरीजों की देख भाल, और भौतिक और व्यावसायिक उपचार कर्ताओं और कुछ घरेलू स्वास्थ्य परिचर्चा-जैसी कुछ अन्य चिकित्सा सेवाओं के भुगतान में मदद करती है जो भाग अ के दायरे में नहीं आती। भाग ब बीमा व्याप्ति के दायरे में आने वाली इन सेवाओं और आपूर्तियों की जरूरत पड़ने पर इनका भुगतान करता है।

मेडिकेयर भाग ब का प्रीमियम 2005 में 78.20 डालर माहवार है। कुछ मामलों में जब आप 65 की उम्र में भाग-ब के पात्र बनते हैं और इसका चुनाव नहीं करते तो आपको ज़्यादा प्रीमियम भरना पड़ सकता है। 12 महीने की हर अवधि के लिए भाग-ब की प्रीमियमें 10 प्रतिशत ज़्यादा हो सकीत हैं, जब आप भाग-ब की व्याप्ति ले सकते थे लेकिन आपने विशेष मामलों को छोड़ कर इसके लिए दस्तख़त नहीं किये।

आप भाग-ब की बीमा व्याप्ति के लिए सात महीने की उस अवधि के दौरान कभी भी दस्तख़त करते हैं जो आपके 65 साल का होने से तीन महीने पहले शुरू होती है। अगर आप भाग-ब की बीमा व्याप्ति लेने का फैसला करते हैं तो उसकी माहवार प्रीमियमें में आम तौर पर आपको सामाजिक सुरक्षा, या रेलरोड रिटायरमेंट , या सिविल सर्विस रिटायरमेंट से मिलने वाले भुगतान से कटती जायेंगी। अगर आपको उपर्युक्त में से कोई भुगतान नहीं मिलता तो मेडिकेयर हर तीसरे महीने आपको भाग-दो की प्रीमियमों का बिल भेजती है।

अगर मेडिकेयर भाग अ या भाग ब की पात्रता की बाबत आपके मन में कोई सवाल है या आप मेडिकेयर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सोशल सिक्यूरिटी ऐडमिनिस्ट्रेशन को फ़ोन करें। टोल फ्री टेलीफ़ोन नंबर 1-800-772-1213 है। सुनने और बोलने में अपंग लोगों के लिए टीटीवाई-टीडीडी नंबर 1-800-325-0778 है। अगर आप प्रीमियम मुक्त भाग-अ के पात्र नहीं हैं तो आप भाग अ और भाग ब की खरीददारी के बारे में भी जानकारियां ले सकते हैं।

स्रोत : सोशल सिक्यूरिटी ऐडमिनिस्ट्रेशन/मेडिकेयर

The Center for Medicare Advocacy, Inc.The Center for Medicare Advocacy, Inc. provides education, advocacy, and legal assistance to help elders and people with disabilities obtain necessary healthcare.

Insure Kids Now!Insure Kids Now! is a national campaign to link the nation's 10 million uninsured children -- those from birth to age 18 -- to free and low-cost health insurance.

MedicareThis is the official government site for people with Medicare.

MedicaidMedicaid is a federally supported healthcare program administered on the state level.

The Medicare Rights CenterThe Medicare Rights Center (MRC) is a not-for-profit organization working to ensure that older adults and people with disabilities get affordable health care.

Library Books and VideosFind resources within the PRC library catalog.

Quality of Life Grants DatabaseFind resources within the PRC Quality of Life Grants Database. Search by Zip Code, State or an Entire Category.

ASK OUR EXPERTS
  • Send an email
  • Set up a phone call
  • Call Us
  • Newly Paralyzed
Order Now! Paralysis Resource Guide

Free: पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक जानकारी उपकरण और जो उन की देखभाल के लिए. अंग्रेजी और स्पेनिश में. अनुरोध आपकी प्रतिलिपि. ऑनलाइन संस्करण पढ़ें.

Find Resources in Your Area

Check out programs in your area on our one-of-a kind online searchable Quality of Life program database. You can search by location or topic. GO

 

The information provided in the Paralysis Resource Center was supported by Grant/Cooperative Agreement Number 1U59DD000338 from the Centers for Disease Control and Prevention (CDC). The contents are solely the responsibility of the authors and do not necessarily represent the official views of CDC.