EnglishSpanishChineseHindiVietnameseKoreanJapaneseTagalog

Paralysis Resource Center

[+] Text[-] Text             print

सामाजिक सुरक्षा एवं अपंगता / Social Security and Disability

अपंग लोगों को सहायता देने के लिए दो मुख्य सोशल सिक्योरिटी कार्यक्रम हैं - सोशल सिक्योरिटी डिसेबिलिटी इन्सुरेंश (एसएसडीआई) और सप्लीमेंटल सिक्योरिटी इनकम (एसएसआई)।

सोशल सिक्योरिटी डिसेबिलिटी इन्सुरेंश (एसएसडीआई)

सामाजिक सुरक्षा के तहत अपंगता काम करने की आपकी अक्षमता पर आधारित होती है। सामाजिक सुरक्षा के तहत उस समय आपको अपंग समझा जाता है जब आप वह काम नहीं कर पाते जो कि आप पहले किया करते थे और यह निर्णय किया जाता है कि अपनी चिकित्सकीय स्थिति(यों) के कारण अन्य काम पर आप समायोजित नहीं हो सकते। इसके अलावा आपकी अपंगता कम से कम एक वर्ष बनी रहनी चाहिए या उसके चलते आपकी मृत्यु होनी चाहिए।

अपंगता लाभों के लिए पात्र होने के लिए आपको अपंगता की परिभाषा को पूरा करने के अलावा आपको लंबे समय तक काम किये हुए रहना होगा। व्यक्ति को अपंगता से ठीक पहले 10 वर्षों में से कम से कम 5 वर्ष काम किये हुए और एफआईसीए करों को चुकता किये हुए होना होगा। अपंगता या अंगहानियों को कम से कम 12 महीनों तक चलना चाहिए।

एसएसडीआई लाभ उन श्रमिकों के लिए उपलब्ध हैं जो कि ''चिकित्सकीय रूप से निर्धारण योग्य'' ऐसी क्षति वाले हैं जो कि उन्हें काम पर बने रहने या कोई ''उल्लेखनीय लाभप्रद गतिविधि'' करने से रोकती है। एसएसडीआई उन श्रमिकों के लिए सुरक्षा जाल है जिनकी अपंग अमेरिकी अधिनियम (एडीए) में ''वाजिब समायोजन'' कहे जाने वाले समायोजनों एवं अनुकूलनों के द्वारा सहायता नहीं की जा सकती।

बड़ी संख्या में शुरुआती एसएसडीआई दावों को सोशल सिक्योरिटी द्वारा नकार दिया जाता है। हालांकि अपीलों की प्रक्रिया के तीन स्तर होते हैं। किसी भी स्तर पर दावा जीतने के लिए अपीलकर्ता को अवश्य ही अपंग स्थिति का चिकित्सकीय साक्ष्य मुहैया कराना होगा। इस साक्ष्य का सबसे अच्छा स्रोत आवेदनकर्ता का डॉक्टर है न कि आवेदनकर्ता।

सप्लीमेंटल सिक्योरिटी इनकम (एसएसआई)

सप्लीमेंटल सिक्योरिटी इनकम (एसएसआई) एक कार्यक्रम है जो कि उन लोगों को मासिक भुगतान करता है जिनकी आय और संसाधन सीमित होते हैं बशर्ते कि वे 65 साल या उससे ऊपर के हों या बशर्ते कि वे दृष्टिहीन या कोई अन्य अपंगता हो। एसएसआई के लिए पात्र होने का मतलब यह है कि आप मासिक लाभ प्राप्त करते हैं और यह उस राज्य पर निर्भर करता है जहां पर आप रहते हैं, लाभ एवं सेवाएं इस प्रकार हैं : मेडिकैड, फूड स्टैम्प्स, मेडिकेयर प्रीमियमों का भुगतान किया जाता है (समस्त राज्य)।

पूरक सुरक्षा आय के लाभ आपके पहले के काम या परिवार के सदस्य के पहले के काम पर आधारित नहीं हैं।

अधिकतर राज्यों में एसएसआई प्राप्तकर्ता अस्पताल में भर्ती होने पर बिलों, डाक्टरों के बिलों, नुस्खे वाली दवाओं और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य खर्चों के लिए मेडिकैड (चिकित्सा सहायता) भी प्राप्त करते हैं।

एसएसआई प्राप्तकर्ता कैलिफोर्निया को छोड़कर प्रत्येक राज्य में फूड स्टैम्प्स के लिए भी पात्र हो सकते हैं। एसएसआई कार्यक्रम का वित्तपोषण जनरल रेवेन्यूज से होता है। इसका वित्तपोषण संघीय बीमा योगदान अधिनियम (एफआईसीए) के तहत रोके गये सामाजिक सुरक्षा करों के जरिये नहीं होता।

अपंगता कार्यक्रमों पर ब्योरे के लिए निकटतम सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से संपर्क करें।स्रोत : सामाजिक सुरक्षा प्रशासन, एल्सअप, इंक.

Allsup, Inc.Allsup, Inc. is a legal firm that attempts to make the Social Security disability process "less confusing, less intimidating and more convenient for people with disabilities."

The National Organization of Social Security Claimants’ RepresentativesThe National Organization of Social Security Claimants’ Representatives (NOSSCR) provides representation and advocacy on behalf of persons who are seeking Social Security and Supplemental Security Income.

Social Security AdministrationThe official website for the U.S. Social Security Administration.

Social Security Disability Web RingThe Social Security Disability Web Ring is a collection of websites, many of which offer services to people seeking eligibility in Social Security income programs.

Social Security Disability InformationThe Social Security and Supplemental Security Income disability programs are the largest of several Federal programs that provide assistance to people with disabilities.

Library Books and VideosFind resources within the PRC library catalog.

Quality of Life Grants DatabaseFind resources within the PRC Quality of Life Grants Database. Search by Zip Code, State or an Entire Category.

ASK OUR EXPERTS
  • Send an email
  • Set up a phone call
  • Call Us
  • Newly Paralyzed
Order Now! Paralysis Resource Guide

Free: पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक जानकारी उपकरण और जो उन की देखभाल के लिए. अंग्रेजी और स्पेनिश में. अनुरोध आपकी प्रतिलिपि. ऑनलाइन संस्करण पढ़ें.

Find Resources in Your Area

Check out programs in your area on our one-of-a kind online searchable Quality of Life program database. You can search by location or topic. GO

 

The information provided in the Paralysis Resource Center was supported by Grant/Cooperative Agreement Number 1U59DD000338 from the Centers for Disease Control and Prevention (CDC). The contents are solely the responsibility of the authors and do not necessarily represent the official views of CDC.