EnglishSpanishChineseHindiVietnameseKoreanJapaneseTagalog

Paralysis Resource Center

[+] Text[-] Text             print

काम एवं लाभ / Work and Benefits

कई वर्षों तक अपंग लोगों को नौकरी करने के लिए प्रभावी ढंग से दंडित किया जाता था। यह समझना कोई मुश्किल काम नहीं है कि इस प्रकार की हतोत्साहित करने वाली चीजें क्यों कायम थीं : सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से ऊपर व्यक्ति द्वारा की जाने वाली किसी आय को उसके लाभों से घटा दिया जाता और दीर्घकालिक स्वास्थ्य दशाओं वाले लोगों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य बीमा का इकलौता स्रोत खतरे में पड़ जाता।

लेकिन स्थितियां सुधर गयी हैं। स्वास्थ्य देखभाल लाभों को गंवाने की चिंता के बिना श्रमशक्ति में शामिल होने के लिए अपंगों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार दो सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों का ब्योरा नीचे दिया गया है।

एक है टिकट टु वर्क कार्यक्रम और दूसरा है प्लान टु अचीव सेल्फ-सफिसिएंसी (पीएएसएस)।

वर्किंग : टिकट प्रोग्रामटिकट टु वर्क और 1999 के वर्क इन्सेंटिव इम्प्रूवमेंट एक्ट को 17 दिसंबर 1999 को लागू किया गया। यह कानून अपंग लोगों के लिए रोजगार सेवाओं की प्रणाली को आधुनिक बनाता है ताकि दसियों लाख अपंग अमेरिकियों को नौकरी करने और स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त करने में से एक न चुनना पड़े।कार्यक्रम : * पुनर्वास एवं पेशागत सेवाओं को प्राप्त करने में लाभार्थी विकल्प को बढ़ाता है। * स्वास्थ्यचर्या सुरक्षा और काम के बीच चुनने के लिए अपंग लोगों को बाध्य करने वाला अवरोधक दूर करता है।* इस बात का भरोसा दिलाता है कि ज्यादा अपंग अमेरिकियों के पास श्रमशक्ति में शामिल होने का अवसर है और सार्वजनिक लाभों पर उनकी निर्भरता को कम करता है।

इस वर्ष शुरू होने वाली सोशल सिक्योरिटी एंड सप्लीमेंटल सिक्योरिटी इनकम (एसएसआई) अपंगता लाभार्थियों को ''टिकट'' प्रदान करेगी जिसका कि वे अपनी पसंद के मंजूरीप्राप्त प्रदाता के पास से पेशागत पुनर्वास और अन्य रोजगार सहायता प्राप्त करने में उपयोग कर सकेंगे।

यह कार्यक्रम स्वैच्छिक है। यह कार्यक्रम तीन वर्षों की अवधि के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध ढंग से चलाया जाएगा। पहले चरण के दौरान एसएसए 13 राज्यों में टिकट वितरित करेगा और ये राज्य हैं : एरिजोना, कोलोरैडो, डेलावारे, फ्लोरिडा, इलिनोइस, लोवा, मैसाच्यूसेट्स, न्यूयार्क, ओकलाहोमा, ओरेगांव, साउथ कैरोलिना, वर्मोंट और विसकोनसिन।

निकट भविष्य में अतिरिक्त राज्यों की घोषणा की जाएगी। और अधिक जानकारी के लिए मैक्सिमस, इं., टिकट प्रोग्राम मैनेजर को 1-866-968-7842 (TTY 1-866-833-2967) पर फोन करें।

कानून मेडिकैड और मेडिकेयर सुरक्षा को काम करने वाले अधिक लोगों तक विस्तारित करता है। राज्य ज्यादा लोगों को मेडिकैड सुरक्षा मुहैया करा सकते हैं जो कि अभी भी काम कर रहे हैं। राज्य मेडिकैड सुरक्षा खरीदने के लिए संघीय गरीबी स्तर से 250 प्रतिशत ऊपर की आय वाले श्रमजीवी लोगों को अनुमति दे सकते हैं। यह प्रावधान एक प्रयोग का सृजन करता है जिसमें कि चिकित्सा सहायता ऐसे अशक्त श्रमिकों को मुहैया कराई जाएगी जो कि इतने अपंग नहीं हैं कि काम न कर सकें।

इसके अलावा अपंग लोगों के लिए रोजगार के विकल्पों में वृद्धि करने के लिए राज्य के प्रयासों को समर्थन देने के लिए मेडिकैड इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रांट कार्यक्रम उपलब्ध है। क्या आपके राज्य में यह प्रावधान उपलब्ध है इसका पता लगाने के लिए अपने क्षेत्र के राज्य मेडिकैड आफिस को फोन करें।

कानून मेडिकेयर सुरक्षा को काम करने वाले अपंग लोगों तक विस्तारित करता है। काम करने वाले अधिकतर सोशल सिक्योरिटी अपंगता लाभार्थियों के लिए परीक्षण कार्य अवधि के बाद 93 महीनों के लिए यह भाग ए प्रीमियम रहित सुरक्षा को विस्तारित करता है।

जब किसी व्यक्ति का सोशल सिक्योरिटी या एसएसआई अपंगता लाभ काम से होने वाली आय के कारण खत्म हो जाता है तो वह नयी अर्जी दिये बिना मेडिकेयर और मेडिकैड समेत लाभों को फिर से शुरू करने के लिए अनुरोध कर सकता/सकती है।

''टिकट'' का प्रयोग कर रहे व्यक्ति को नियमित रूप से होने वाली अपंगता समीक्षाओं से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। 1 जनवरी 2002 को सोशल सिक्योरिटी अपंगता लाभार्थियों को, जो कि कम से कम 24 महीनों से लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उनके द्वारा किये जा रहे काम की वजह से अपंगता समीक्षा करवाने के लिए नहीं कहा जाएगा। लेकिन, नियमित रूप से होने वाली चिकित्सा समीक्षाएं फिर भी की जाएंगी और अगर आय सीमा से अधिक हुई तो लाभों को खत्म किया जा सकेगा।

काम के प्रोत्साहनों के बारे में सटीक जानकारी को प्रसारित करने और लाभार्थियों को ज्यादा विकल्प प्रदान करने के लिए कानून सोशल सिक्योरिटी को समुदाय आधारित कार्य प्रोत्साहन नियोजन एवं सहायता कार्यक्रम स्थापित करने का निर्देश देता है। सोशल सिक्योरिटी ने संरक्षण एवं हिमायत सेवाओं के उपलब्धता के बारे में जानकारी समेत समस्त सोशल सिक्योरिटी अपंगता लाभार्थियों के लिए लाभ नियोजन एवं सहायता मुहैया कराने हेतु सहकारिता समझौतों एवं अनुबंधों का एक कार्यक्रम स्थापित किया है। कानून सोशल सिक्योरिटी अपंगता बीमा प्रदर्शन प्राधिकरण को पांच वर्षों के लिए विस्तारित करता है। कानून के तहत प्रत्येक 2 अमेरिकी डालर में से 1 अमेरिकी डालर घटते सोशल सिक्योरिटी अपंगता बीमा लाभों, जिसे कि कतिपय राशि पर लाभार्थी अर्जित करता है, के परीक्षण हेतु प्रदर्शन परियोजना आयोजित करने के लिए सोशल सिक्योरिटी आवश्यक है। इस प्रदर्शन के लिए क्रियान्वयन तारीख घोषित की जाएगी।

स्रोत : सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन

पास तैयार करना

पास (प्लान टु एचीव सेल्फ-सफिसिएंसी) एक कार्य प्रोत्साहन योजना है जो कि आपको काम करने और अपने सोशल सिक्योरिटी स्वास्थ्यचर्या लाभों को बनाये रखने की सुविधा देता है। प्राय: परामर्शदाता की सहायता से यह बताते हुए योजना सोशल सिक्योरिटी को सौंपी जाती है कि काम का लक्ष्य क्या है, उसे प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है, इसमें कितना वक्त लगेगा और खर्च कितना आएगा।

काम का लक्ष्य कोई भी हो सकता है जिसे कि यथार्थ में आप पूरा करने की आशा करते हैं और जो आपके लिए पर्याप्त आय पैदा करेगा, जो अंशकालिक या पूर्णकालिक है, जो घर पर या घर से दूर है, मजदूरी के लिए काम करते हैं या अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करते हैं।

आपको जो चीज खरीदने की जरूरत पड़ती है वह लक्ष्य से जुड़ी हुई होनी चाहिए - प्रशिक्षण या ट्युशन, परिवहन के लिए कार या वैन, कंप्यूटर या टूल्स और आपके व्यापार या व्यवसाय के लिए आपूर्तियां, जब आप काम करते हैं या स्कूल जाते हैं तो बच्चे के लिए दिन में देखभाल, एडाप्टिव टेक्नोलॉजी आदि।

नियमित सप्लीमेंटल सिक्योरिटी इनकम (एसएसआई) नियमों के तहत आपके एसएसआई लाभ आपको होने वाली अन्य आय के द्वारा घटा दिये जाते हैं। लेकिन वह आय जिसे कि आप पास के लिए अलग रखते हैं आपके एसएसआई लाभ को नहीं घटाती। इसका मतलब यह हुआ कि जब आपके हाथ में पास होता है तो आप अधिक एसएसआई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

पास फार्म, एसएसए--545--बीके की प्रति के लिए अपने स्थानीय सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से कहिए। फार्म में वह अधिकतर जानकारी होती है जिसकी हमें आपकी योजना की समीक्षा करने के लिए आवश्यकता पड़ती है।

अपनी योजना कैसे स्थापित करें : कार्य का लक्ष्य चुनिये। इसे ऐसा काम होना चाहिए जिसे करने में आपकी रुचि हो और जिसके बारे में आप यह सोचते हों कि उसे आप अपनी योजना के पूरा होने पर करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप टेस्टिंग समेत वोकेशनल सेवाओं के लिए किन्हीं लागतों को कवर करने के लिए पास भी स्थापित कर सकते हैं।

उन सभी कदमों का पता लगाएं जिनकी कि आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जरूरत पड़ेगी और यह जान लें कि प्रत्येक कदम को पूरा करने में आपको कितना समय लगेगा।

यह तय करें कि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको किन आइटमों या सेवाओं की आवश्यकता पड़ेगी। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जो चीजें आवश्यक हों उनके खर्चों का अनेक आकलन प्राप्त करें।

इस बात का पता लगायें कि उनके लिए भुगतान करने हेतु आपको हर माह कितना पैसा अलग रखना होगा।नोट : अगर आप अपनी योजना के लिए आय अलग रख रहे हैं तो आपका एसएसआई लाभ प्राय: बढ़ेगा ताकि आप अपने रोजमर्रा के खर्चों का आसानी से भुगतान कर सकें। सोशल सिक्योरिटी में लोग इस बात का आकलन कर सकते हैं कि अगर आप अपनी योजना स्थापित करते हैं तो आपका नया एसएसआई भुगतान क्या होगा। ऐसे किसी पैसे को जिसे कि आप अपने लक्ष्य के लिए बचाते हैं, अपने पास के किसी दूसरे पैसे से अलग रखें। ऐसा करने का सबसे आसान तरीका उस पैसे के लिए एक अलग बैंक खाता खोलना है जिसे कि आप अपनी योजना के तहत बचाते हैं।

अगर आप व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो व्यवसाय योजना सम्मिलित कीजिए। आपके व्यवसाय की योजना को निम्न बातें स्पष्ट करनी चाहिए :

  • आप किस प्रकार का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं (अर्थात, हॉटडॉग स्टैंड, डिजाइन शॉप),
  • अपने व्यवसाय के लिए आप किस प्रकार भुगतान करेंगे,
  • आप अपना व्यवसाय कहां स्थापित करेंगे (अर्थात, घर पर आफिस, शेयर्ड स्पेस),
  • परिचालन के घंटे, * अपने उत्पाद या सेवा का विपणन, * सप्लायर और ग्राहक होंगे, और
  • प्रत्याशित आय।

फार्म एसएसए--545--बीके पर दिये गये सभी प्रश्नों को भरें और हस्ताक्षर करके तारीख डालें। अपने स्थानीय सोशल सिक्योरिटी आफिस में फार्म जमा कराएं या डाक से भेजें।

आप खुद भी योजना स्थापित कर सकते हैं या पेशेवर पुनर्वास सलाहकार, अपंग लोगों की सहायता करने वाले संगठन, अपने सोशल सिक्योरिटी आफिस के लोगों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ संगठन पास लिखने के लिए शुल्क लेते हैं। सोशल सिक्योरिटी आफिस आपको किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेज सकता है जो कि शुल्क न लेता हो।

आपके योजना को प्रस्तुत करने के बाद सोशल सिक्योरिटी यह सुनिश्चित करने के लिए योजना की समीक्षा करेगी कि यह पूरा है, यह तय करेगी कि क्या इस बात के काफी आसार हैं कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे, यह तय करेगी कि क्या अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जिन चीजों को आप खरीदना चाहते हैं वे आवश्यक हैं और उनकी कीमत वाजिब है, यह तय करेगी कि अगर किसी तरह के परिवर्तन की जरूरत है और आपके साथ उन परिवर्तनों पर चर्चा करेगी, और आपको यह बताने के लिए पत्र भेजेगी कि योजना मंजूर हो गयी है या नकार दी गयी है।अगर आपकी योजना मंजूर है तो सोशल सिक्योरिटी यह सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर आपसे संपर्क करेगी कि आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए वह काम कर रहे हैं जिसके बारे में आपकी योजना बताती है। यह सुनिश्चित करें कि आप उन आइटमों एवं सेवाओं के लिए रसीदें रखते हैं जिन्हें कि आपने योजना के तहत खरीदा है। अगर आपको पास नहीं दिया जाता तो अपील की एक प्रक्रिया है।स्रोत : सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन

Disability Info.govserves as the official government website on disability resources for the public. It was created by the federal government to serve as the single online point-of-reference for information and programs related to disability. The site is managed across all federal agencies under the New Freedom Initiative.

Just One Break-JOBEmployment placement service for people with disabilities.

The Job Accommodation Network (JAN)The Job Accommodation Network (JAN) is a free consulting service that provides information about job accommodations, the Americans with Disabilities Act (ADA), and the employability of people with disabilities.

PASS TutorialTutorial on completing the Plan for Achieving Self-Support (PASS).

Ticket to Work and Work Incentives Improvement ActThis site provides information about the Ticket to Work and Work Incentives Improvement Act.

Library Books and VideosFind resources within the PRC library catalog.

Quality of Life Grants DatabaseFind resources within the PRC Quality of Life Grants Database. Search by Zip Code, State or an Entire Category.

ASK OUR EXPERTS
  • Send an email
  • Set up a phone call
  • Call Us
  • Newly Paralyzed
Order Now! Paralysis Resource Guide

Free: पक्षाघात से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक जानकारी उपकरण और जो उन की देखभाल के लिए. अंग्रेजी और स्पेनिश में. अनुरोध आपकी प्रतिलिपि. ऑनलाइन संस्करण पढ़ें.

Find Resources in Your Area

Check out programs in your area on our one-of-a kind online searchable Quality of Life program database. You can search by location or topic. GO

 

The information provided in the Paralysis Resource Center was supported by Grant/Cooperative Agreement Number 1U59DD000338 from the Centers for Disease Control and Prevention (CDC). The contents are solely the responsibility of the authors and do not necessarily represent the official views of CDC.