Support Team Reeve in the TCS New York City Marathon!

Connect

वेबकास्ट: सुगम्य वायु यात्रा

व्हीलचेयर उपयोक्ताओं के लिए वायु यात्रा

वायु यात्रा सभी प्रकार की विकलांगताओं से ग्रस्त यात्रियों के लिए नए गंतव्य एवं अवसर उपलब्ध कराती है। फ़्लाइट लेने से पहले, व्हीलचेयर उपयोक्ताओं को यह समझ लेना चाहिए कि अनुभव में क्या-कुछ होगा और सुगम्यता से संबंधित कुछ चुनौतियों के लिए वे किस प्रकार योजना बनाएंगे।

इस वेबिनार में वायु यात्रा के अनुभव पर विचार किया गया है जिसमें बुकिंग, सामान के दावों, हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर सहायता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने, व्यक्तिगत व्हीलचेयर के साथ यात्रा करने, फ़्लाइट में बाथरूम प्रयोग करने एवं कई अन्य चीजों के बारे में बात की गई है।

जॉन मोरिस (John Morris) सुगम्य यात्रा के क्षेत्र के सबसे अग्रणी विशेषज्ञों में से एक हैं जो एक व्हीलचेयर उपयोक्ता और तीन अंग-भंग से ग्रस्त व्यक्ति के रूप में लगभग दस लाख मील की उड़ान के अपने अनुभवों को साझा करते हैं।

वे अपनी सुगम्य यात्रा वेबसाइट WheelchairTravel.org के माध्यम से विकलांगताओं से ग्रस्त लोगों को शिक्षित करते हैं और अपनी परामर्श फ़र्म, एक्सेसिबिल डेवलपमेंट ग्रुप के माध्यम से कंपनियों को सलाह देते हैं। एक हाथ, एक पासपोर्ट, और अपनी पॉवर व्हीलचेयर के साथ दुनिया की यात्रा करने के लिए प्रसिद्ध हो चुके जॉन, यात्रा उद्योग में सुगम्यता और समावेशन के एक प्रबल पक्षधर बन चुके हैं। जॉन एक सुगम्य यात्रा विचार नायक हैं जो समग्र स्तर पर यात्रा प्रदाताओं और समुदाय, दोनों के साथ एक खुली दुनिया का सपना साझा करते हैं।

मार्च 2019 में लाइव रिकॉर्ड किया गया